राहुल ने फिर दिया चुनाव आयोग को चुनौती, भाजपा ने कहा बदनाम कर रहे

डेस्क। बेंगलुरु (कर्नाटक) में कांग्रेस के वोट अधिकार रैली में राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप दोहराते हुए पांच सवालों के जवाब मांगे।कर्नाटक के बेंगलुरु में कांग्रेस पार्टी ने वोट अधिकार रैली का आयोजन किया। इस रैली में कांग्रेस पार्टी के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे। राहुल गांधी ने यहां एक बार फिर चुनाव आयोग पर वोट चोरी का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने आयोग द्वारा शपथ पत्र मांगे जाने पर सवाल उठाते हुए कहा कि मैंने संविधान पर हाथ रखकर संसद के अंदर शपथ ली है। मैंने जनता के बीच सारी बात उठाई। अब जनता फैसला करे कि क्या करना है? मैंने अपना काम कर दिया है। चुनाव आयोग को सीधे चुनौती देते हुए राहुल ने कहा कि अगर चुनाव आयोग उन्हें पूरा डाटा इलेक्ट्रॉनिक फॉर्मेट में उपलब्ध करा दे तो हम पुरे देश में कहां-कहां चोरी हुई सब पता लगा लेंगे।राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पांच सवाल पूछते हुए कहा कि देश जवाब चाहता है-राहुल के 5 सवाल 1. विपक्ष को डिजिटल वोटर लिस्ट क्यों नहीं मिल रही? क्या छिपा रहे हो? 2. CCTV और वीडियो सबूत मिटाए जा रहे हैं – क्यों? किसके कहने पर? 3. फर्जी वोटिंग और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की गई – क्यों? 4. विपक्षी नेताओं को धमकाना, डराना – क्यों? 5. साफ-साफ बताओ – क्या ECI अब BJP का एजेंट बन चुका है?रैली के मंच से कांग्रेस नेताओं ने एक सुर में लोकतंत्र बचाने के नारे लगाते हुए कहा कि भारत का लोकतंत्र बेशकीमती है। इसकी चोरी का अंजाम बहुत भयानक होगा।

भाजपा पहले ही बता चुकी है फर्जी और झूठे दावे

भारतीय जनता पार्टी पहले ही राहुल के दावों को फर्जी और झूठा बता चुकी है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने राहुल पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के युवराज गलतबयानी करके गलत सूचना फैला रहे हैं। वों जहां वोट चोरी की बात कर रहे हैं वहीं कांग्रेस सबसे ज्यादा सीटें जीती है।

Related Articles

Back to top button