
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पावन सावन माह के तीसरे सोमवार को अंधियारी बाग स्थित प्राचीन मानसरोवर मंदिर में रुद्राभिषेक कर भगवान भोलेनाथ से प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।
प्राचीन मानसरोवर मंदिर में सीएम योगी ने देवाधिदेव महादेव को विल्व पत्र, कमल पुष्प, दुर्वा, अनेकानेक पूजन सामग्री अर्पित करने कर बाद गो दुग्ध और फलों के रस से रुद्राभिषेक किया। गोरखनाथ मंदिर के विद्वत पुरोहितगण ने शुक्ल यजुर्वेद संहिता के रुद्राष्टाध्यायी के महामंत्रों द्वारा रुद्राभिषेक कराया।
भगवान भोलेनाथ को अति प्रिय श्रावण मास के तृतीय सोमवार के पावन अवसर पर आज गोरखपुर स्थित मानसरोवर मंदिर में विधि-विधान से रुद्राभिषेक कर सभी भक्तों, श्रद्धालुओं एवं चराचर जगत के कल्याण की प्रार्थना की।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 5, 2024
हर हर महादेव! pic.twitter.com/rNrzED9rr9
सीएम योगी ने एक्स पर लिखा कि, भगवान भोलेनाथ को अति प्रिय श्रावण मास के तृतीय सोमवार के पावन अवसर पर आज गोरखपुर स्थित मानसरोवर मंदिर में विधि-विधान से रुद्राभिषेक कर सभी भक्तों, श्रद्धालुओं एवं चराचर जगत के कल्याण की प्रार्थना की। हर हर महादेव!



