दो मैचों के बाद ही बाहर गए वैभव सूर्यवंशी, भुवनेश्वर कुमार को भी नहीं मिला मौका

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने चौथे टी20 में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टीम इंडिया शुरुआती तीन मैच जीत पहले ही सीरीज अपने नाम कर चुकी है। अब उसकी नजरें न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ करने पर हैं।

इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में दो बदलाव हुए हैं। सीरीज पर कब्जा करने के बाद भारत के पास मौका है कि वह बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को मौका दे जो उसने आज दिया है।

ईशान की वापसी

चोट के कारण दो मैचों से बाहर रहे ईशान किशन की टीम में वापसी हुई है। उनके आने से वैभव सूर्यवंशी को घाटा हुआ है। वैभव दो मैचों के बाद ही टीम से बाहर चले गए हैं। वहीं टीम में एक और बदलाव हुआ है। भुवनेश्वर कुमार को भी इस मैच में प्लेइंग-11 में मौका नहीं मिला है। उनकी जगह मयंक यादव की टीम में वापसी हुई है जो पहले मैच में खेले थे।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव, प्रिंस यादव।

न्यूजीलैंड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैट फिशर।

Related Articles

Back to top button