
अयोध्या पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सबसे रामलला के दरबार में माथा टेका। इसके बाद रानोपाली पहुंचकर श्रीनारायण राम संस्कृत विद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया।
रामनगरी अयोध्या पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पहले रामलला के दरबार में माथा टेका। इसके बाद रानोपाली स्थित उदासीन ऋषि संगत आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने गुरु पर्व महोत्सव के समापन समारोह में हिस्सा लिया।
इस दौरान उन्होंने नवनिर्मित श्रीनारायण राम संस्कृत विद्यालय भवन का लोकार्पण किया। आश्रम परिसर में संत सम्मेलन के साथ जनसभा का आयोजन किया गया। रक्षामंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद दिखी।



