ट्रंप ने मार्क कार्नी से ऐसा क्यों कहा? कनाडा के प्रधानमंत्री ने सुनाया किस्सा

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के साथ हुई बातचीत का एक किस्सा सुनाया। कार्नी ने बताया कि उन्होंने कनाडा को ट्रंप के सामने ग्लोबल इन्वेस्टमेंट के लिए एक अच्छी जगह के तौर पर पेश किया है।

मार्क कार्नी मंगलवार, 15 सितंबर को टोरंटो में कनाडा इन्वेस्टमेंट समिट में बात कर रहे थे। इस दौरान ही उन्होंने ट्रंप से जुड़ी एक ऐसी बात बताई, जो अमेरिका-कनाडा के संबंधों की कहानी बता रही है।

कार्नी ने याद किया ट्रंप का व्हाइट हाउस की चाबी वाला तोहफा

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने बताया कि जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने उन्हें व्हाइट हाउस की सोने की चाबी तोहफे में दी थी और साथ ही व्हाइट हाउस में चाबी लेकर घुसने पर गोली मारने की बात भी कही थी।

कार्नी ने कहा, ‘राष्ट्रपति ट्रंप ने व्हाइट हाउस की सोने की चाबी देने के बाद कहा था कि वे चाबी लेकर आ सकते हैं और उन्हें बिल्डिंग में आने दिया जाएगा, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि हो सकता है वे तुम्हें गोली मार दें।’

ट्रंप के ऐसा कहने के बावजूद, कार्नी ने ट्रंप को बहुत अच्छा मेजबान बताया और इस व्यवहार के लिए उनका शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा, ‘अगर हम आपको कनाडा की चाबी देते हैं, तो हम आपको यहां गोली नहीं मारेंगे। हम आपका स्वागत करेंगे।’

कार्नी ने कहा, ‘हम हमेशा पड़ोसी रहेंगे और कनाडा कई अहम क्षेत्रों में अमेरिका का सबसे महत्वपूर्ण पार्टनर बना रहेगा। कनाडा संप्रभुता और पार्टनरशिप के आपसी सम्मान पर आधारित रिश्ते चाहता है।’

अमेरिका-कनाडा के रिश्ते तनावपूर्ण

अमेरिका-कनाडा के बीच ट्रेड विवाद के कारण रिश्ते तनावपूर्ण बने हुए हैं। अमेरिका ने पिछले महीने लगभग C$20 बिलियन के कनाडाई सामान पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया था, जबकि कनाडा ने सितंबर में अमेरिकी उत्पादों पर जवाबी टैरिफ लगाया था।

वाशिंगटन ने कनाडा से आने वाली शराब, मोटरसाइकिल और डेयरी उत्पादों के आयात पर भी पाबंदियां लगाने का एलान किया है, जो 29 सितंबर से लागू होंगी।

मार्क कार्नी ने कनाडा इन्वेस्टमेंट समिट में बोलते हुए कहा, उनकी सरकार का लक्ष्य अगले पांच वर्षों में कनाडा में C$1 ट्रिलियन का इन्वेस्टमेंट लाना है। इसमें एनर्जी, ट्रांसपोर्टेशन, डेटा, डिफेंस और जरूरी मिनरल्स जैसे सेक्टर शामिल हैं।

कनाडा सरकार के अनुसार, इस समिट में लगभग 30 देशों के इन्वेस्टर्स शामिल हुए, जो C$100 ट्रिलियन से ज्यादा की संपत्ति का प्रबंधन करते हैं। सरकार ने कहा कि समिट से लगभग C$500 बिलियन का नया इन्वेस्टमेंट कमिटमेंट मिला।

Related Articles

Back to top button