दिल्ली में चार मंजिला इमारत में आग: पुराना सीलमपुर में ग्राउंड फ्लोर पर उठीं लपटें

दिल्ली के पुराना सीलमपुर में चार मंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर आग लग गई। गांधी नगर थाना क्षेत्र की घटना में ऊपरी मंजिल पर रहने वाले एक किरायेदार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

दिल्ली के शाहदरा जिले के पुराना सीलमपुर इलाके में रविवार को चार मंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर अचानक आग लग गई। घटना गांधी नगर थाना क्षेत्र की है। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया।

बताया गया कि इमारत की ऊपरी मंजिल पर रहने वाले एक किरायेदार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे हैं।

Related Articles

Back to top button