चुपके-चुपके आपकी किडनी को डैमेज कर रही हैं रोजमर्रा की ये आदतें

हमारे शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने का काम किडनी करती है। शरीर का कचरा बाहर निकालने के साथ-साथ ये शरीर का बॉडी फ्लूएड बैलेंस भी बनाकर रखती है। हालांकि, हमारी आज की लाइफस्टाइल में कई ऐसी आदतें शामिल हैं, जो हमारी किडनी को नुकसान पहुंचाती हैं।

खतरनाक बात यह है कि शुरुआत में किडनी डैमज के लक्षण साफ नजर नहीं आते। इसलिए बीमारी चुपके-चुपके बढ़ती रहती है। इसलिए जरूरी है कि आप उन आदतों में सुधार करें, जो आपकी किडनी के लिए नुकसानदेह साबित हो सकती हैं। आइए जानें इन आदतों के बारे में।

किडनी को नुकसान पहुंचाती हैं ये आदतें
भरपूर मात्रा में पानी न पीना- किडनी को स्वस्थ रखने के लिए शरीर में पानी का सही स्तर होना जरूरी है। कम पानी पीने से टॉक्सिन्स शरीर में जमा होने लगते हैं, जिससे किडनी पर एक्स्ट्रा प्रेशर पड़ता है। लंबे समय तक यह आदत किडनी फेल्योर का कारण भी बन सकती है।
ज्यादा नमक खाना- ज्यादा नमक खाने से ब्लड प्रेशर बढ़ता है और यह किडनी की ब्लड वेसल्स को प्रभावित करता है। धीरे-धीरे यह किडनी की फिल्टरिंग क्षमता को कम कर देता है।
ज्यादा पेनकिलर लेना- सिरदर्द या बॉडी पेन होने पर बार-बार पेनकिलर लेना सामान्य लगता है, लेकिन इन दवाओं का ज्यादा इस्तेमाल किडनी को सीधा नुकसान पहुंचाता है।
पूरी नींद न लेना- रात में ठीक से नींद न लेने से शरीर में स्ट्रेस हार्मोन बढ़ जाते हैं, जो ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर को प्रभावित करते हैं। यह स्थिति किडनी पर भी दबाव डालती है।
ज्यादा जंक फूड और प्रोसेस्ड फूड- मार्केट के प्रोसेस्ड स्नैक्स, फ्राइड आइटम और पैकेज्ड फूड में प्रिजरवेटिव्स और नमक की मात्रा ज्यादा होती है। इनका लगातार सेवन किडनी की काम करने की क्षमता को कम कर देता है।
ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर को इग्नोर करना- डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर किडनी रोग के सबसे बड़े कारण हैं। इन्हें कंट्रोल न करने से किडनी पर धीरे-धीरे गंभीर असर पड़ता है।
ज्यादा प्रोटीन लेना- प्रोटीन हेल्दी है, लेकिन जरूरत से ज्यादा प्रोटीन लेने से किडनी पर एक्स्ट्रा लोड पड़ता है। यह आदत लंबे समय में किडनी को कमजोर कर देती है।
स्मोकिंग और अल्कोहल- सिगरेट और शराब किडनी के सेल्स को नुकसान पहुंचाते हैं। इससे किडनी फंक्शन धीरे-धीरे कमजोर होता है और शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने की क्षमता घट जाती है।

किडनी की देखभाल करना उतना मुश्किल नहीं है, जितना हम सोचते हैं। थोड़ी सजगता और सही लाइफस्टाइल अपनाकर हम इसे लंबे समय तक स्वस्थ रख सकते हैं। भरपूर मात्रा में पानी पिएं, हेल्दी डाइट लें, नींद पूरी करें और दवाइयों या नशे से बचें।

Related Articles

Back to top button