फ्रांस के स्कूल में छात्र ने की अंधाधुंध फायरिंग

फ्रांस में सोमवार को एक 14 साल के लड़के ने मिडिल स्कूल में गोलीबारी की। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक छात्र ने गोलीबारी कर हेडमास्टर और टीचर को घायल कर दिया।

छात्र ने की गोलीबारी, तीन लोग घायल

अधिकारियों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि छात्र ने शिकार करने वाली राइफल से गोलीबारी की। गोलीबारी में स्कूल के हेडमास्टर और एक टीचर घायल हो गए। जिसके बाद स्कूल के एक स्टाफ मेंबर ने उससे हथियार छीन लिया।

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि ये घटना मार्सिले के पास दक्षिणी शहर औबाग्ने के जोसेफ-लाकानल मिडिल स्कूल में हुई, जहां गोलीबारी में एक तीसरा व्यक्ति भी मामूली रूप से घायल हो गया। पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है।

हाईस्कूल विरोध प्रदर्शन से नहीं है संबंध

अधिकारियों का कहना है कि इस घटना का हाल ही में फ्रांस में हुए हाईस्कूल विरोध प्रदर्शनों से कोई संबंध नहीं लगता है। मार्सिले की डिप्टी पब्लिक प्रॉसिक्यूटर ऑड्रे जुआनेटोन ने कहा, ‘संदिग्ध एक बैग लेकर आया था जो गिटार केस जैसा था, छात्र ने गिटार केस से एक लंबी शिकार वाली बंदूक निकाली।’

उन्होंने बताया कि छात्र ने कम से कम चार राउंड फायरिंग की जिसमें एक क्लासरूम के अंदर भी गोली चलाई जहां टीचर और छात्र मौजूद थे। गोली का निशान ब्लैकबोर्ड पर भी लगा।

टीचर और हेडमास्टर की हालत स्थिर

अधिकारियों ने टीचर और हेडमास्टर की हालत के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 53 साल के हेडमास्टर और 37 साल की टीचर की हालत गंभीर नहीं है।

बड़े बुचेस-डु-रोन इलाके के प्रीफेक्ट जैक्स विटकोव्स्की ने कहा, ‘संदिग्ध ने अभी तक अज्ञात कारणों से हेडमास्टर पर गोली चलाई। जिससे उनकी जांघों और पीठ के निचले हिस्से में गोली लगी।’

उन्होंने बताया कि इसके बाद दूसरे टीचर पर गोली चलाई जिसको गोली के छर्रे लगे और फिर स्टाफ के एक सदस्य ने उससे हथियार छीन लिया।

Related Articles

Back to top button