
रितेश देशमुख की राजा शिवाजी ने 1 मई को सिनेमाघरों में दस्तक दी है और रिलीज के दिन से ही फिल्म बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। हिस्टोरिकल ड्रामा अपना पहला वीकेंड पूरा कर चुकी है और अब आइए जानते हैं फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन-
राजा शिवाजी वर्ल्डवाइड कलेक्शन
सैकनिल्क के मुताबिक, राजा शिवाजी ने पहले दिन भारत में 11.35 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग की थी जिसके बाद दूसरे दिन फिल्म ने 10.55 करोड़ रुपये कमाए वहीं तीसरे दिन इसने 12 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 33.90 करोड़ रुपये हो गया है।
वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने तीन दिनों में अब तक 40.34 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। वहीं चौथे दिन के आंकड़े अभी नहीं आए हैं।
राजा शिवाजी कलेक्शन डे 3- 12 करोड़ रुपये
इंडिया नेट कलेक्शन- 33.90 करोड़ रुपये
वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 40.34 करोड़ रुपये
‘राजा शिवाजी’ के बारे में
राजा शिवाजी (Raja Shivaji) एक 2026 भारतीय ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म (Historical Action Drama) है, जो मराठा साम्राज्य के संस्थापक शिवाजी के जीवन पर आधारित है, जो रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) द्वारा सह-लिखित और निर्देशित है। फिल्म का निर्माण जेनेलिया देशमुख और ज्योति देशपांडे ने मुंबई फिल्म कंपनी और जियो स्टूडियोज के तहत किया है।
फिल्म में संजय दत्त (Sanjay Dutt), अभिषेक बच्चन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी, अमोल गुप्ते और जेनेलिया देशमुख के साथ रितेश देशमुख मुख्य भूमिका में हैं।



